बरेली सनसनीखेज मामला सामने आया है। जनपद बदायूं में दो अप्रैल से लापता युवक की हत्या कर दी गई। युवक की हत्या उसकी प्रेमिका ने अपने पहले प्रेमी के साथ मिलकर की है। पुलिस ने प्रेमिका की निशानदेही के चलते प्रेमी का शव बरामद किया है।
बदायूं में दो अप्रैल से लापता युवक शिवांशु गौतम (21) का हत्या कर दी गई। उसकी हत्या बरेली के सुभाष नगर इलाके में हुई है। हालांकि अभी शव बरामद नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि शिवांश का कादरचौक थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। उस लड़की का शिवांशु से पहले उसके दोस्त सनी से प्रेम प्रसंग चला था। शिवांशु और सनी दोनों गहरे दोस्त थे। वह एक-दूसरे के घर भी आते-जाते थे।
शिवांशु गौतम सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में नवादा का रहने वाला था। दो अप्रैल को वह अचानक लापता हो गया। इसके बाद उसका पता नहीं चला। परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। उसके लापता होने के बाद से परिजन उसे तलाश कर रहे थे। पुलिस भी तलाश में जुटी थी।
कॉल डिटेल के आधार पर रविवार सुबह पुलिस ने उसकी प्रेमिका को पकड़ लिया। उसके साथ दो लड़के भी पकड़े गए। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में लड़की ने ही शिवांशु की हत्या करना कबूल किया है। पुलिस उसकी निशानदेही पर शव की बरामदगी के लिए बदायूं पुलिस बरेली पहुंची
रिपोर्ट रूपेन्द्र कुमार