संगठन हित में कार्य करने वाले साथियों के लिए संगठन हर कुर्बानी देने को है तैयार

गोरखपुर संगठन में सभी साथियों को बराबर का अधिकार होता है। बशर्तें कि साथियों द्वारा संगठन के हित की बात सोची जाये। संगठन हित की बात सोचने वाला हर साथी संगठन के लिए महत्वपूर्ण होता है। और यदि वह संगठन के अहित की बात सोचता है तो चाहे वह कोई भी हो, किसी भी पद पर हो, संगठन उसे निकाल फेंकने का कार्य करता है। इसमें अनुशासन बहुत महत्वपूर्ण है उक्त बातें पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन उप्र0 के प्रदेश महासचिव उमाशंकर शुक्ला ने तहसील मुख्यालय चौरीचौरा पर आयोजित मासिक बैठक के दौरान वतौर मुख्य अतिथि कही। उन्होंने कहा कि संगठन अपने साथियों के लिए हर कुर्बानी देने को तैयार है, लेकिन साथियों को संगठन की मर्यादा कायम रखनी होगी। और अनुशासन का पालन करना होगा। उन्होंने कहा कि बैठक हर माह समय से होनी चाहिए। जिससे आपस में सम्पर्क बना और आपसी प्रेम भाव भी बना रहे। उन्होंने नवागत साथियों को संगठन की सदस्यता ग्रहण करने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे ओमप्रकाश यादव उपाध्यक्ष विनोद जायसवाल तथा जिला कार्यकारिणी सदस्य सुमेर नाथ पाण्डेय ने नवागत साथियों को फूल मालाओं से स्वागत किया। तथा बधाइयां व शुभकामनाएं दीं। बैठक में उपस्थित सभी साथियों ने संगठन विस्तार पर अलग – अलग विचार रखते हुए सुझाव व्यक्त किए।

उक्त अवसर पर महामंत्री योगेन्द्र मौर्य, इसरार खान, ताम्रध्वज चौहान, सन्नी निषाद, रामसेवक पासवान, रजत शुक्ला,महेश पासवान, नवागत साथी धनंजय त्रिपाठी,वशीउलहक सिद्दीकी, विनय कुमार दूबे, अभिषेक कुमार,कृष्ण कुमार, रामसिंह गौतम, दुर्गेश कुमार, योगेन्द्र यादव, अश्वनी सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *